spot_img

Mumbai: अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए 11.20 करोड़ रुपये

Mumbai

मुंबई: (Mumbai) अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘भोला’ (Bhola starring Ajay Devgan) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अजय देवगन ने फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन भी किया है। फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी अहम भूमिका में हैं। बृहस्पतिवार को रिलीज हुई इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म का निर्माण ‘अजय देवगन एफफिल्म्स’, ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’, ‘टी-सीरीज फिल्म्स’ और ‘ड्रीम वॉरीयर्स पिक्चर्स’ के बैनर तले किया गया है। निर्माताओं की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म तमिल फिल्म ‘कैथि’ का हिंदी संस्करण है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म ‘भोला’ में दीपक डोबरियाल, विनीत कुमार, संजय मिश्रा और गजराज राव जैसे कलाकार भी हैं।

Mumbai : फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Indian cinema superstar Suriya) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए...

Explore our articles