spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे फिसलकर 82.26 पर आया

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे फिसलकर 82.26 रुपये के स्तर पर आ गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार (domestic equity market) में तेजी से रुपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 82.26 पर खुला। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.16 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.58 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,531.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Explore our articles