spot_img

Kargil/Jammu : वायुसेना की ‘कारगिल कूरियर’ ने इस बार सर्दियों में 3000 से अधिक यात्रियों को ‘एयरलिफ्ट’ किया

Kargil/Jammu: Air Force's 'Kargil Courier' 'airlifted' more than 3000 passengers this winter

कारगिल/जम्मू: (Kargil/Jammu) भारतीय वायुसेना की ‘कारगिल कूरियर’ सेवा ने इस बार सर्दी में 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के दौरान वहां फंसे हुए 3,000 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला। वायुसेना के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारी के मुताबिक, 18 जनवरी से ‘कारगिल कूरियर’ सेवा शुरू हुई थी।
अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा प्रदान किए गए एएन-32 और आईएल-76 विमान की सेवाओं का कुल मिलाकर 3,228 यात्रियों ने लाभ उठाया।

उन्होंने बताया कि इनमें से 39 यात्रियों को मंगलवार को एएन-32 विमान में जम्मू से कारगिल ले जाया गया।अधिकारी ने कहा कि जहां एएन-32 विमान की उड़ानें कारगिल और जम्मू तथा श्रीनगर के बीच संचालित होती थीं, वहीं फंसे हुए यात्रियों के लिए श्रीनगर-लेह और जम्मू-लेह के बीच आईएल-76 विमानों की उड़ान की व्यवस्था की गई थी।इसके अलावा, लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा के निजी हस्तक्षेप पर कई सौ यात्रियों को आईएल-76 विमान के जरिये चंडीगढ़ से लेह ले जाया गया था।

Explore our articles