spot_img

GANGTOK : सिक्किम में कोविड-19 के छह नये मामले

GANGTOK: Six new cases of Kovid-19 in Sikkim

गंगटोक: (GANGTOK) सिक्किम में मंगलवार को कोविड-19 के छह नये मामले सामने आने के बाद राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामले इस साल एक दिन में दर्ज किये गये सार्वधिक मामले हैं।विभाग के मुताबिक, नये मामले पाक्योंग जिला (3), पूर्व जिला (2) और दक्षिण जिले (1) में दर्ज किये गये।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक 43,048 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और 500 लोगों ने संक्रमण से अपनी जान गंवाई है।सिक्किम में कोविड-19 का पहला मामला 23 मई, 2020 को दर्ज किया गया था।

Explore our articles