spot_img

New Delhi: रास में हंगामा जारी, बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित

New Delhi

नयी दिल्ली:(New Delhi) विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को शुरू होने के करीब दस मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन (Upper House) में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया।

बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली महिला बॉक्सरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निकहत ज़रीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू गंघास और स्वीटी बूरा ने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है और वह अपनी ओर से तथा पूरे सदन की ओर से इन महिला बॉक्सरों को बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

इसके बाद सभापति ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसी बीच, विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरु कर दी। ये सदस्य हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडाणी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे थे।

सभापति ने नियम 267 का जिक्र करते हुए कुछ कहना चाहा लेकिन हंगामे की वजह से वह अपनी बात पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत रहने और कार्यवाही चलने देने की अपील की। लेकिन सदन में व्यवस्था बनते नहीं देख उन्होंने 11 बज कर करीब 10 मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

West Singhbhum : सारंडा में सड़क किनारे मिला आईईडी, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम : ( West Singhbhum) पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा क्षेत्र (Saranda area of ​​West Singhbhum district) में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी...

Explore our articles