spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़कर 82.16 पर पहुंचा

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) घरेलू शेयर बाजार (domestic equity market) में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते निवेशकों की धारणा मजबूत होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे चढ़कर 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.20 पर खुला, फिर बढ़त के साथ 82.16 के स्तर पर आ गया जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.31 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी गिरकर 102.59 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 890.64 करोड़ रुपये के शेयर
बेचे।

Dehradun : पुष्कर सिंह धामी ही होंगे सीएम फेसः भाजपा

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव (2027 Assembly elections in Uttarakhand) से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)ने नेतृत्व को...

Explore our articles