spot_img

Thane : विकलांग डब्बे में गूंगे बहरे युवक को जलाने का प्रयास, आरोपी फरार

ठाणे : मुंबई सीएसटी से कल्याण लोकल पकड़ अपने निवास स्थान दिवा लौट रहे एक गूंगे बहरे युवक प्रमोद वाडेकर को विकलांग डब्बे में जलाने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि एक नशाखोर विकलांग ने यह दुस्साहस किया। आरोपी ने फरियादी के शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया, जिसके बाद आरोपी मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर उतर कर फरार हो गया है। इस घटना को लेकर ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।
घायल आरोपी का मुंबई के केईएम अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार रात 11:00 बजे के करीब हुई। प्रमोद वाडेकर (35) दिवा का निवासी है। बताया जाता है कि घटना के समय डिब्बे में केवल तीन लोग प्रवास कर रहे थे, जिसमें आरोपी विकलांग भी शामिल था। कलवा मुंब्रा के बीच लोकल पहुंचने के साथ ही विकलांग आरोपी ने अचानक नशा लेने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला सोलूशन रुमाल में लिया और उसमें आग लगा दी। जलता हुआ सोलूशन आरोपी ने प्रमोद के शरीर पर फेंक दिया। प्रमोद घायल हो गया। उसने हर संभव आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुका था। बाद में घायल विकलांग को कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां बेड खाली नहीं होने के कारण उसे मुंबई के केईएम अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।इस मामले में रेलवे पुलिस आरोपी की जांच पड़ताल कर रही है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles