spot_img

Thane: नवी मुंबई: बढ़ई की हत्या के प्रयास के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Thane

ठाणे :(Thane) ठाणे जिले के नवी मुंबई (Navi Mumbai in Thane district) में एक बढ़ई की हत्या के प्रयास के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना 17 मार्च को सानपाड़ा में एक निर्माण स्थल पर हुई थी।

अधिकारी ने कहा, “निर्माण स्थल पर काम करने वाला बढ़ई अपने गृह नगर जाना चाहता था, इसलिए उसने अपनी महीने की मजदूरी मांगी तो उसके पर्यवेक्षक व तीन अन्य लोगों ने उसपर हमला कर दिया। आरोपी ने उसे निर्माण स्थल की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles