spot_img

Badaun : उत्तर प्रदेश में दादी की कथित हत्या कर पौत्र फरार

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने मामूली कहासुनी में अपनी दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मामला जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसौमा गांव का है जहां एक युवक ने अपनी दादी की हत्या कर दी।

मृत महिला के पुत्र नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रईसा देवी(70) की किसी बात से नाराज होकर उनके पौत्र अवनीश ने पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

कुमार ने बताया कि हत्या के बाद अवनीश फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles