spot_img

Maharashtra : कोल्हापुर में सड़क हादसे में न्यायाधीश गंभीर रूप से घायल

Maharashtra: Judge seriously injured in road accident in Kolhapur

कोल्हापुर (महाराष्ट्र): (Kolhapur) कोल्हापुर में एक दोपहिया वाहन की टक्कर लगने से जिला अदालत के न्यायाधीश आर एन आबंटकर गंभीर रूप से घायल हो गए । एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जब यह हादसा हुआ, उस समय न्यायाधीश आबंटकर (54) शिरोल में यादराव-जम्भोली सड़क पर शाम को सैर कर रहे थे।

शाहपुर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक अभिजीत पाटिल ने कहा, ‘‘उनके (आबंटकर के) सिर में चोटें आई हैं और वह आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में हैं। उनका बुधवार को ऑपरेशन हुआ।’’आबंटकर का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि वह वेंटिलेंटर पर हैं।पाटिल ने बताया कि हादसे में दो पहिया वाहन का चालक भी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles