spot_img

Odisha : क्योंझर वन में करंट लगने से एक हाथी की मौत

Odisha: An elephant died due to electrocution in Keonjhar forest

क्योंझर: (Keonjhar) ओडिशा के क्योंझर जिले के वन में रविवार को एक हाथी का शव मिला। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।वन अधिकारियों ने बताया कि 11 हजार किलोवाट वाले बिजली के तार की चपेट में आने पर हाथी की मौत हुई।पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर रविवार सुबह वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।अधिकारी के मुताबिक हाथी के एक ही दांत थे। क्योंझर मंडल के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) एचडी धनराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया यह करंट लगने से हुई मौत का मामला लगता है। हाथी, बिजली के खंभे से सटे तार के संपर्क में आया जिससे उसकी मौत हो गई।’’

डीएफओ ने कहा, ‘‘चूंकि प्रतिरोधक (इंसुलेटर) टूटा हुआ था। इसी कारण बिजली का करंट खंभे तक पहुंच गया। इसे बदला जाना था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं किया गया। इस घटना को टाला जा सकता था।’’‘पीटीआई-भाषा’’ से बात करते हुए वन और पशु अधिकार कार्यकर्ता बिस्वजीत मोहंती ने हाथी की मौत के लिए बिजली अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।ओडिशा के वन और पर्यावरण मंत्री प्रदीप कुमार अमत ने 14 मार्च को राज्य विधानसभा में बताया था कि 2012-13 से 2021-22 तक राज्य में 784 हाथियों की मौत हुई है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles