spot_img

New Delhi : ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार पैट्रिक फ्रेंच का निधन

नयी दिल्ली : ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद पैट्रिक फ्रेंच का चार साल तक कैंसर से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को लंदन में निधन हो गया। उनके परिवार की तरफ से यह जानकारी दी गई।

फ्रेंच की लोकप्रिय किताबों में वी.एस. नायपॉल की जीवनी, ‘द वर्ल्ड इज़ व्हाट इट इज़’ और ‘इंडिया: ए पोर्ट्रेट’ शामिल हैं। उनकी पत्नी मेरू गोखले ने बताया कि फ्रेंच ने(लंदन के समय के मुताबिक) सुबह करीब आठ बजे अंतिम सांस ली।

पेंग्विन प्रेस ग्रुप की पूर्व प्रकाशक गोखले ने कहा, “आज सुबह 8.10 बजे मेरे प्यारे पति पैट्रिक फ्रेंच का लंदन में कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद निधन हो गया। वह एक असाधारण पिता, मित्र, पति, शिक्षक और गुरू थे। उनका स्नेह और प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। वह बिना किसी कष्ट के शांति से इस दुनिया से गए।”

उनके निधन पर कांग्रेस सांसद और लेखक शशि थरूर , इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल व रामचंद्र गुहा ने शोक व्यक्त किया।

New Delhi : श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : (New Delhi) श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) (SLC) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा (Shammi Silva) ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से...

Explore our articles