spot_img

New Delhi : देश का निर्यात फरवरी में 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर पर

New Delhi: The country's exports decreased by 8.8 percent to $ 33.88 billion in February

नई दिल्ली: (New Delhi) देश का निर्यात फरवरी में 8.8 प्रतिशत घटकर 33.8 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 37.15 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट हुई है। समीक्षाधीन अवधि में आयात भी 8.21 प्रतिशत घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 55.9 अरब डॉलर था। फरवरी में देश का व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान देश का कुल वस्तु निर्यात 7.5 प्रतिशत बढ़कर 405.94 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात 18.82 प्रतिशत बढ़कर 653.47 अरब डॉलर हो गया।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles