spot_img

Navi Mumbai : पाइप लाइन की मरम्मत के कारण 15 मार्च को जलापूर्ति बंद

नवी मुंबई : नवी मुंबई मनपा ने भोकरपाड़ा जल शोधन केंद्र और मोरबे बांध से दिघा मुख्य पाइप लाइन का रखरखाव और मरम्मत सहित अन्य कार्य करने के लिए 15 मार्च 2022 को प्रात 10.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक भोकरपाड़ा जल शोधन केन्द्र में जलापूर्ति 12 घंटे बंद रखना आवश्यक है। इसलिए बुधवार शाम को नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्र और कामोठे, खारघर नोड में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी और गुरुवार 16/03/2023 को पानी की आपूर्ति कम दबाव में होगी। तदनुसार नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्र और कमोठे, खारघर नोड के नागरिकों से सार्वजनिक रूप से अपील की जाती है कि वे इस अवधि के दौरान पानी के संरक्षण और उपयोग में नवी मुंबई नगर निगम के साथ सहयोग करें।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles