spot_img

Mumbai : टीवी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर भीषण आग लगी

मुंबई : मुंबई की फिल्म सिटी में टीवी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे स्टूडियो के 2000 वर्ग फुट में फैले भूतल पर आग शुरू हुई। इस स्टूडियो में ही धारावाहिक की शूटिंग की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि घटना में अब तक किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है।

स्टूडियो से निकले काले धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles