spot_img

Mumbai : मुंबई स्कूल के सात बच्चे भोजन विषाक्तता के लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती

मुंबई : दक्षिण मुंबई में दृष्टिबाधितों के लिए एक विशेष स्कूल के सात बच्चों को मंगलवार को भोजन विषाक्तता और बुखार के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

ग्यारह से 18 वर्ष की आयु के इन बच्चों को दोपहर करीब 12.45 बजे बुखार, उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई सेंट्रल में स्थानीय निकाय संचालित एक अस्पताल ले जाया गया। ये बच्चे ताड़देव क्षेत्र में दृष्टिबाधितों के लिए विद्यालय विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल के छात्र हैं।

एक निकाय अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के कैज़ुअल्टी सेक्शन में ले जाए गए सात बच्चों में से पांच की उम्र 12 साल से अधिक है, जबकि दो अन्य छोटे हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पांच बच्चों ने उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की, जबकि दो अन्य बुखार से पीड़ित हैं।’’ उन्होंने कहा कि सभी सात बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका स्वास्थ्य अब स्थिर है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सामान्य भोजन किया था या कुछ और खाया था। इस संबंध में आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles