spot_img

NEW DELHI : ऑस्ट्रेलिया से हार के एक दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में करारी हार के एक दिन बाद भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने शनिवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में लगभग 90 मिनट तक जमकर अभ्यास किया।

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की मौजूदगी में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, ऑल राउंडर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा तथा बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने नेट्स अभ्यास में भाग लिया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच बेहद टर्निंग विकेट पर खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन पहले सत्र में ही यह मैच जीत लिया था। भारत चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अभी 2-1 से आगे चल रहा है।

कुलदीप यादव ने जहां नेट्स पर लंबे समय तक गेंदबाजी की वहीं अन्य चार खिलाड़ियों ने स्थानीय गेंदबाजों और थ्रो डाउन पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

बल्लेबाजों ने किसी तरह का नया शॉट खेलकर कोई प्रयोग नहीं किया बल्कि सामान्य बल्लेबाजी की। यह खिलाड़ी अहमदाबाद में नौ मार्च से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले लय हासिल करना चाहते हैं।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles