spot_img

NEW DELHI : राष्ट्रपति शनिवार को ‘कैच द रैन-2023’ अभियान की करेंगी शुरुआत

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मानसून से पहले जल संरक्षण अभियान को जन अभियान में तब्दील करने की कोशिश के तहत शनिवार को ‘कैच द रैन 2023 ’ की शुरुआत करेंगी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस साल के अभियान के लिए विषय ‘पेयजल के लिए स्रोत स्थायित्व’ होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ पानी महिलाओं के सशक्तीकरण में जो अहम भूमिका निभाता है, उसे जलशक्ति शक्ति अभियान: कैच द रैन-2023 के दौरान ‘जलशक्ति से नारी शक्ति’ विषय के रूप में स्वीकार किया गया है।’’

राष्ट्रपति विभिन्न श्रेणियों में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, जल जीव मिशन और नेशनल वाटर मिशन के तहत 18 पुरस्कार भी प्रदान करेंगी तथा ‘स्वच्छ सुजल शक्ति की अभिव्यक्ति’ शीर्षक से विभिन्न संबंधित मामलों पर एक संग्रह भी जारी करेंगी।

Explore our articles