
इंडिया के 9 विकेट गिरे—- पुजारा अर्धशतक जमाकर आउट; लायन को सातवां विकेट
इंदौर : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 197 रनों पर ऑलआउट हो गई है और टीम को पहली पारी में 88 रनों की बढ़त मिली है। गुरुवार को मुकाबले का दूसरा दिन है और तीसरा सेशन चल रहा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं।उमेश यादव नाथन लायन का सातवां शिकार बनें। उनसे पहले, लायन ने 35वां अर्धशतक जमाने वाले पुजारा (59 रन), रविचंद्रन अश्विन 16 रन, श्रीकर भरत (3 रन), रवींद्र जडेजा (7 रन), भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (12 रन) और शुभमन गिल (5 रन) के विकेट लिए। विराट कोहली (13 रन) को मैथ्यू कुहनेमन ने LBW किया, जबकि उस्मान ख्वाजा ने मिचेल स्टार्क की बॉल पर श्रेयस अय्यर (26 रन) का कमाल का कैच पकड़ा।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर समाप्त हुई, जबकि भारतीय टीम 109 रन ही बना सकी थी।
भारतीय गेंदबाजों का जलवा, ऑस्ट्रेलिया 197 पर सिमटी
दूसरे दिन का पहला सेशन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 41 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए। पीटर हैंड्सकॉम्ब 19 और कैमरून ग्रीन 21 रन के अलावा, निचले क्रम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
पुजारा की टिकाऊ पारी, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी
दूसरा सेशन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी रहे हैं, हालांकि, पुजारा ने टिकाऊ पारी खेलकर टीम को बिखरने से रोका। इस सेशन में टीम इंडिया ने 66 रन बनाने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। चाय के समय भारतीय टीम का स्कोर 79/4 रहा। पुजारा 36 रन पर नाबाद रहे। गिल, जडेजा, रोहित और कोहली बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे।


