spot_img

NEW DELHI : MG ने अपनी स्मार्ट EV के नाम से पर्दा उठाया

नई दिल्ली : एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने फाइनली अपनी स्मार्ट ईवी के नाम से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार का नाम कॉमेट (Comet) होगा। कॉमेट का मतलब धूमकेतू होता है। इस नाम को 1934 के पॉपुलर ब्रिटिश हवाई जहाज से लिया गया है, जिसने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैकरॉबर्टसन एयर रेस में भाग लिया था। स्मार्ट ईवी कॉमेट को कंपनी ऐसे समय पर लॉन्च कर रही है जब शहरों में बढ़ती भीड़ के चलते गाड़ी चलाना मुश्किल और तनाव से भरा हो गया है। साथ ही, पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को छोटी पार्किंग और एन्वायरमेंट को बचाने वाली कार की तलाश है।एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री राजीव चाबा ने बताया कि अर्बन मोबेलिटी बदलाव के नए बिंदु पर है। यहां न्यू एज सॉल्यूशन को वर्तमान और आगामी चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता है। जैसे-जैसे हम डिजिटल युग में आगे बढ़ते हैं, हम बड़ी संख्या में इनोवेशन को देखेंगे जो भविष्य की टेक्नोलॉजी से लेकर यूनिक डिजाइन तक हो सकते हैं। एमजी ‘कॉमेट’ के जरिए हम हर किसी के लिए बेहतर भविष्य तैयार करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।

Explore our articles