spot_img

Bengaluru : नयी दिल्ली में बने प्रधानमंत्री संग्रहालय की तर्ज पर कर्नाटक में एक संस्थान खोलने की जरूरत : बोम्मई

Bengaluru : Need to open an institute in Karnataka on the lines of Prime Minister's Museum built in New Delhi: Bommai

बेंगलुरु: (Bengaluru) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि उन्हें लगता है कि नयी दिल्ली में बने प्रधानमंत्री संग्रहालय की तर्ज पर यहां भी एक संस्थान खोलने की जरूरत है, जो राज्य के एकीकरण के लिए संघर्ष करने वाले और प्रमुख योगदान देने वाले सभी मुख्यमंत्रियों का प्रतिनिधित्व करता हो।उन्होंने कहा कि इस समय यह केवल एक विचार है और इस संबंध में सभी संबंधित व्यक्तियों के साथ चर्चा करने के बाद एक कार्यक्रम तैयार किया जा सकता है।

बोम्मई ने कहा, “हमारी आने वाली पीढ़ी को कर्नाटक को गढ़ने वालों को नहीं भूलना चाहिए। उनके बलिदान, दूरदर्शिता, आदर्शों और सिद्धांतों ने सुनिश्चित किया है कि राज्य स्थिर हो। इसलिए, उन्हें और उनके कार्यों को याद रखना तथा आने वाली पीढ़ी को इसकी जानकारी देना हमारा कर्तव्य है।”मुख्यमंत्री यहां विधान सौंधा में मैसुरु राज्य (अब कर्नाटक) के पहले मुख्यमंत्री केसी रेड्डी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Explore our articles