spot_img

BHIWANDI : बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अमृत योजना शुरू की जाए : रईस शेख

भिवंडी : समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र राज्य के औद्योगिक शहर भिवंडी में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है और सरकार को इस संबंध में ‘अमृत योजना’ शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और महावितरण द्वारा भिवंडी शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में 26 जनवरी 2007 को टोरेंट पावर लिमिटेड को भिवंडी शहर में सरकार द्वारा महवितरण का फ्रेंचाइजी नियुक्त किया गया था। रईस शेख ने कहा कि भिवंडी राज्य का एक ऐसा शहर है, जो पिछले 15 वर्षों में बिल और कर भुगतान करने में अव्वल रहा है और भिवंडी के नागरिक 100% बिजली बिल का भुगतान करते हैं। उन्होंने कहा कि 2007-08 में, जब टोरेंट पावर लिमिटेड को फ्रेंचाइजी के रूप में नियुक्त किया गया था, तब टीएंडडी का नुकसान 48.60% था, लेकिन अब टीएंडडी का नुकसान 11.64% है, जिसे देखते हुए 14 दिसंबर 2021 को राज्य की उपस्थिति में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई और इस बैठक में भिवंडी के बिजली उपभोक्ताओं के बकाया में शामिल ब्याज माफ कर बिजली बिलों के किस्त भुगतान की सुविधा देने पर सहमति बनी। इस मौके पर भिवंडी की तरह शील, मुंब्रा, कलवा में बिजली आपूर्ति के लिए निजी कंपनी को नियुक्त करने के बाद इन बिजली उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफ कर एकमुश्त बिजली बिल का 110 प्रतिशत भुगतान करने की सुविधा दी गई है । ऐसी सुविधा भिवंडी के नागरिकों को प्रदान करने की मांग की गई है, साथ ही महावतरण द्वारा बिजली बिलों के भुगतान की सुविधा के लिए विकल्प प्रदान करने की भी मांग भी की गई है, जिसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महवितरण को इसके बारे में फटकार लगाई और विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। रईस शेख ने वर्तमान सरकार से मांग की है कि चूंकि स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में अमृत महोत्सव मनाया गया है, इसलिए हमारी मांग है कि भिवंडी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ‘अमृत योजना’ शुरू करे ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और इससे महावितरण का राजस्व भी बढ़ सके।

Noida : जेवर एयरपोर्टः 17 शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट

नोएडा : (Noida) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) को सुरक्षा मंजूरी के बाद अब एक सप्ताह में टिकट बुकिंग और मई के अंत...

Explore our articles