
घटना के बाद 400 बसों को सड़कों से हटाने का निर्णय
मुंबई : मुंबई में आग लगने की घटना लगातार जारी है। मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास बेस्ट की बस में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर फिलहाल नहीं है। वहीं मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू करने के प्रयास में हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं हैं। बस में लगी आग की घटना में किसी के घायल होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। आगे की जानकारी के लिए बने रहें। बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एक महीने में सीएनजी बसों में आग लगने की तीन घटनाओं के मद्देनजर मुंबई नगर परिवहन निकाय ‘बेस्ट’ ने पट्टे पर ली गई 400 बसों को सड़कों से हटाने का निर्णय लिया।


