नयी दिल्ली:(New Delhi) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) मंगलवार को हरियाणा पुलिस को उसकी असाधारण सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति निशान’ (प्रेसिडेंट्स कलर) प्रदान करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से शाह ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान करेंगे।
शाह ने एक ट्वीट में कहा कि यह हरियाणा पुलिस के लिए एक बड़ा दिन है क्योंकि करनाल में हरियाणा पुलिस अकादमी में उसे ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान किया जाएगा।
‘राष्ट्रपति निशान’ एक सैन्य, अर्धसैनिक या पुलिस इकाई को उसकी सेवाओं के लिए दिया जाने वाला एक विशेष ‘ध्वज’ है।


