spot_img

Wayanad: राहुल गांधी ने वायनाड संसदीय क्षेत्र का दौरा शुरू किया, आदिवासी परिवार से की मुलाकात

वायनाड : (Wayanad) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी सोमवार को उस आदिवासी व्यक्ति के घर गए जो हाल में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के पास मृत पाया गया था।

विश्वनाथन (46) गत 11 फरवरी को कोझिकोड में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास फंदे से लटका मिला था, जहां उसकी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था।गांधी रविवार रात कोझिकोड पहुंचे और आज सुबह पार्टी नेताओं के साथ वायनाड जिले में विश्वनाथन के घर गए।

लोकसभा में वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गांधी ने परिवार के साथ कुछ समय बिताया, उनकी व्यथा और शिकायतें सुनीं तथा उन्हें सांत्वना दी।कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पुलिस ने कहा है कि उसने एक मामला पहले ही दर्ज कर लिया था जब रिश्तेदारों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त व्यक्ति अस्पताल से लापता है। हालांकि, बाद में 11 फरवरी को विश्वनाथन फंदे से लटका पाया गया।

परिवार का आरोप है कि नौ फरवरी को कुछ लोगों ने विश्वनाथन को परेशान किया था जिसके बाद से वह लापता हो गया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने विश्वनाथन पर चोरी का आरोप लगाया था और नौ फरवरी को उसके साथ मारपीट की थी।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत जोड़ो यात्रा को 30 जनवरी को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद गांधी का अपने निर्वाचन क्षेत्र का यह पहला दौरा है।

गांधी का रविवार को कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles