spot_img

MUMBAI : देह व्यापार में लिप्त लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

मुंबई : एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने पेटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर देह व्यापार में लिप्त एक पुरुष को गिरफ्तार किया है,जिसका नाम अजय अमृतलाल ठक्कर है और उसकी उम्र 58 साल है। ठक्कर अपने खुद के आर्थिक लाभ के लिए महिलाओं को पैसे का लालच देकर वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही एमएचबी कॉलोनी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुदलकर के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक डॉ. दीपक हिंदे ने जांच की। उन्हें एक गोपनीय मुखबिर से जानकारी मिलती है कि ए एक पुरुष कुछ गरीब और असहाय महिलाओं का फायदा उठा रहा है और उन्हें पैसे और वित्तीय लाभ के लालच में अनैतिक व्यापार में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है। वह महिलाओं की आपूर्ति कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही सुधीर कुदलकर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अमलदार भारती, महिला पुलिस पुजारी, इलग सहित अधिकारी मते, हिंदे, साल्वे, जिरोनकर को कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसी के तहत यहां छापेमारी कर कार्रवाई की गई। पेटा एक्ट 1956 की धारा 4, 5 के तहत एक पीड़ित महिला को छुड़ाया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पीड़ित महिला को सुधार गृह भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles