spot_img

MUMBAI : 500 रुपए के भुगतान को लेकर विवाद

25 वर्षीय युवक की दो भाइयों ने चाकू मारकर हत्या की

मुंबई : मुंबई के बांद्रा उपनगर में क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन की मरम्मत के लिए 500 रुपये नहीं देने पर कथित तौर पर दो भाइयों ने 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात बांद्रा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे हुई और मृतक की पहचान नाजिम इफ्तिकार खान के रूप में हुई।अधिकारी के अनुसार, खान और दोनों आरोपी बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर में रहते थे। आरोपियों में से एक ने खान का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसकी मरम्मत के लिए उसने 1,000 रुपए की मांग की थी।

आरोपी ने चाकू निकाला और खान के सीने में वार कर दिया
उन्होंने बताया कि दोनों ने खान की पत्नी को 500 रुपए दिए और आश्वासन दिया कि बाकी पैसे रात 12 बजे से पहले दे दिए जाएंगे।अधिकारी ने कहा कि बकाया भुगतान को लेकर लड़ाई के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकाला और खान के सीने में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles