spot_img

Astana : गोला फेंक में तूर ने जीता स्वर्ण

चित्रवेल और एल्ड्रिन ने इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किये
अस्ताना (कजाखस्तान):
(Astana) गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदर पाल सिंह तूर ने शुक्रवार को एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के शुरुआती दिन भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता।
तूर ने 19.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत भारत के ही करणवीर सिंह के नाम रहा। करणवीर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 19.37 मीटर का रहा।
त्रिकूद में प्रवीण चित्रवेल ने अपने रजत पदक जीतने के प्रयास के दौरान नया राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड कायम किया। लंबी कूद में जेसविन एल्ड्रिन ने भी फाइनल में पहुंचने के दौरान राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।चित्रवेल ने 16.98 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ अमरजीत सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोडा। अमरजीत ने 2008 में दोहा में 16.26 मीटर के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट पक्का किया
एल्ड्रिन ने क्वालिफिकेशन चरण में 7.92 मीटर के प्रयास के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट पक्का किया। उन्होंने इस दौरान प्रेम कुमार (2016) और मुरली श्रीशंकर (2022 विश्व इंडोर चैम्पियनशिप) के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।महिलाओं की पेंटाथलॉन में स्वप्ना बर्मन ने पांच स्पर्धाओं में कुल 4119 अंकों के साथ रजत पदक जीता। उज्बेकिस्तान की एकातेरिना वोरोनिना ने 4386 अंकों के साथ स्वर्ण हासिल किया।
पाकिस्तान : बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमान अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, सदफ शमास, फातिमा सना, जावेरिया वदूद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, निदा दर, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तुबा हसन ।
मैच का समय : शाम 6 . 30 से ।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles