spot_img

Meerut : मेरठ में ट्रक ने घोड़ा बुग्गी सवारों को कुचला

तीन की मौके पर मौत, तीन घायल
मेरठ: (Meerut)
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनके अलावा एक घोड़े की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। हालांकि बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया। जानकारी के अनुसार, लावड़-मसूरी मार्ग पर महल खरदौनी गांव में देर रात डस्ट से भरे एक ट्रक ने घोड़ा बुग्गी सवारों को कुचल दिया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो सगे भाई थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया।

कई थानों की पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंचे
सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लावड़ के रहने वाले सीताराम (45) पुत्र शेर सिंह शादी में घोड़ा बग्गी चलाने का काम करता था। शुक्रवार को वह लावड़ निवासी तौफीक, अहजाद पुत्र नवाब, मोहित पुत्र शीशपाल, नवेद पुत्र लियाकत, रवि पुत्र महेश को साथ लेकर किला परीक्षितगढ़ एक बरात में चढ़त के लिए घोड़ा बग्गी लेकर गया था। देर रात लगभग तीन बजे वापस लौटने के दौरान महल खरदौनी गांव में दौराला की ओर से आ रहे डस्ट से भरे एक ट्रक ने घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी।

बग्गी सवार सभी लोगों को दूर तक घसीटते हुए ले गया
ट्रक घोड़ा बग्गी सवार सभी लोगों को दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में सीताराम, तौफीक, अहजाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, रवि के दोनों पैर पर पहिया चढ़ने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा नवेद पुत्र लियाकत की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मोहित मामूली रूप से घायल हुआ।

New Delhi : निसान मोटर इंडिया की अप्रैल में कुल बिक्री 5,388 इकाई

कंपनी ने अप्रैल में घरेलू बिक्री में 75 फीसदी की वृद्धि दर्ज कीनई दिल्ली : (New Delhi) निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Nissan Motor...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles