spot_img

New Delhi: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिन के समय तेज सतही हवाओं के चलने का अनुमान जताया है और कहा है कि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 251 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles