spot_img

Andhra Pradesh : फैक्टरी में तेल टैंक की सफाई करते समय सात कर्मियों की मौत, प्राथमिकी दर्ज

काकीनाडा: (Kakinada) आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक फैक्टरी मे तेल के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से सात कर्मियों की मौत हो गई। जिला अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि फैक्टरी में खाद्य तेल की ‘पैकेजिंग’ की जाती है। उन्होंने बताया कि हादसा ‘जी रागमपेट’ में सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उस समय हुआ, जब उनमें से एक कर्मी उस टैंक की सफाई कर रहा था जहां तेल रखा था।उन्होंने बताया कि वह फिसल कर उसमें गिर गया और उसे बचाने के लिए एक के बाद एक अन्य छह कर्मी टैंकर में घुस गए और दम घुटने से सभी की मौत हो गई।काकीनाडा की जिलाधिकारी कृतिका शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि फैक्टरी को ‘सील’ कर दिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे की जांच के लिए संयुक्त जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसे तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कर्मियों के परिवार वालों के लिए राज्य सरकार द्वारा 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। साथ ही कारखाने को भी मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है।इस बीच पीड़ितों के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि फैक्टरी प्रबंधन ने कर्मियों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles