spot_img

MUMBAI: रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर

मुंबई: (MUMBAI) घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock markets) में विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.59 प्रति डॉलर पर लाल निशान में खुलने के बाद पिछले कारोबारी दिन के बंद से 12 पैसे गिरकर 82.66 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नीतिगत दर रेपो 0.25 प्रतिशत वृद्धि किए जाने के बाद पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 82.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles