spot_img

BENGALURU : भारत में लिंक्डइन के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ के पार

बेंगलुरु: (BENGALURU) पेशेवरों के नेटवर्क लिंक्डइन ने भारत में 10 करोड़ सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले तीन साल के दौरान भारत में लिंक्डइन के सदस्यों की संख्या 56 प्रतिशत बढ़ी है। इससे वैश्विक स्तर पर भारत लिंक्डइन का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।

लिंक्डइन ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘भारत में उसके सदस्यों में सबसे अधिक हिस्सा सॉफ्टवेयर और आईटी क्षेत्र का है। इसके बाद विनिर्माण, कॉरपोरेट सेवाओं, वित्त और शिक्षा उद्योग का नंबर आता है।’’बयान में कहा गया है, ‘‘सदस्यों की संख्या में निरंतर वृद्धि से पता चलता है कि कैसे लिंक्डइन भारत में पेशेवरों के लिए एक अनिवार्य मंच बन गया है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles