spot_img

MUMBAI : स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पवई में प्रदर्शन
स्वामी प्रसाद ने किया रामचरितमानस का अपमान

मुंबई : रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निकालने और कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर समर्पण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने पवई में धरना दिया। यह एक पवित्र ग्रंथ है, जो हिंदू समाज के लिए महत्वपूर्ण है और कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसके खिलाफ विवादित बयान दिया था। इसलिए उत्तर प्रदेश से लेकर मुंबई तक विरोध शुरू हो गया है। समर्पण सेवा समिति और तुंगा गांव संघर्ष समिति ने पवई के तुंगा गांव में स्वामी प्रसाद के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया। स्वामी प्रसाद ने रामचरितमानस का अपमान किया और समाज को गलत संदेश भेजा। मोतीलाल पांडे, सुरजन सिंह, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह (जिंटू), एजी शुक्ला, राकेश यादव, प्रकाश झा, राधेश्याम उपाध्याय, दुर्गेश सिंह, अशोक तिवारी, प्रशांत शेट्टी ने मांग की कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए क्योंकि इससे सामाजिक तनाव पैदा हो रहा हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles