spot_img

New Delhi: भाजपा ने डी आर थापा को अपनी सिक्किम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

नयी दिल्ली:(New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को डी आर थापा को अपनी सिक्किम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी ने थापा के पूर्ववर्ती डी बी चौहान द्वारा केंद्रीय नेतृत्व पर राज्य में संगठन के प्रति ‘‘उदासीन रवैया अपनाने’’ का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिए जाने के कुछ हफ्तों बाद यह कदम उठाया।

एक बयान के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एन के सुब्बा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया और विधायक डी टी लेप्चा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का ‘विशेष आमंत्रित सदस्य’ बनाया।

भाजपा ने सिक्किम में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत ये नियुक्तियां की हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles