spot_img

Pune: महाराष्ट्र : बांग्लादेशी लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कांस्टेबल निलंबित

पुणे :(Pune) महाराष्ट्र के सांगली जिले (Maharashtra’s Sangli district) में बांग्लादेशी लड़की से बलात्कार के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सांगली के विश्रामबाग थाने में कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद एक स्थानीय अदालत ने उसे रिमांड पर पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया कि सांगली के पुलिस अधीक्षक डॉ. बसवराज तेली ने बृहस्पतिवार को कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। कांस्टेबल पर बांग्लादेश से आई 17 वर्षीय पीड़िता का कई मौकों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है, जो सांगली में एक महिला के साथ रहती थी।

आरोपी कांस्टेबल ने पीड़िता से कथित तौर पर दो लाख रुपये और लड़की को आश्रय देने वाली महिला से पांच लाख रुपये भी लिए थे, ताकि उन्हें पुलिस छापे के बारे में सतर्क किया जा सके।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles