spot_img

Ahmedabad: गुजरात के अमरेली में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

अहमदाबाद: (Ahmedabad) गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले (Amreli district of Saurashtra region in Gujarat) में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ISR) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर आया और इसका केंद्र अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में जमीन की 3.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

जिला आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’’ अमरेली, अहमदाबाद से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गौरतलब है कि गुजरात के कच्छ जिले में 30 जनवरी को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles