spot_img

Arunachal Pradesh : आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने परीक्षाओं का बहिष्कार करने का फैसला टाला

ईटानगर: (ITANAGAR) अरुणाचल प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा शनिवार को एक बैठक बुलाने का आश्वासन देने के बाद परीक्षा बहिष्कार के अपने आह्वान को फिलहाल टाल दिया है।अरुणाचल प्रदेश शिक्षक संघ (एटीए) के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने काफी वक्त से लंबित अपनी मांगों को पूरा नहीं किए जाने से नाराज होकर राज्य बोर्ड की आगामी परीक्षाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं का भी बहिष्कार करेंगे।एटीए के महासचिव जुम्मर केना ने कहा, ‘‘ वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों ने हमें बृहस्पतिवार को बुलाया और आश्वासन दिया कि वह चार फरवरी को शिक्षा मंत्री तबा तेदिर के साथ बैठक करवाएंगे, जो अभी शहर में नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने परीक्षाओं का बहिष्कार करने का अपना फैसला फिलहाल एक दिन के लिए टालने का निर्णय किया है। प्रस्तावित बैठक में मसले का हल नहीं निकला तो हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे।’’शिक्षकों ने 16 फरवरी तक चलने वाली राज्य बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन आज अपनी-अपनी ‘निरीक्षण ड्यूटी’ दी।एटीए स्कूल शिक्षकों के उपार्जित अवकाश 10 दिन से बढ़ाकर 20 दिन करने या उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 62 करने और स्कूलों तथा शिक्षकों के क्वार्टर के नवीनीकरण की मांग कर रहा है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles