spot_img

Dhaka: बांग्लादेश ने तेज गेंदबाजी कोच डोनाल्ड का करार वनडे विश्व कप तक बढाया

ढाका:(Dhaka) बांग्लादेश ने तेज गेंदबाजी कोच एलेन डोनाल्ड (fast bowling coach allan donald) का अनुबंध इस साल भारत में होने वाले आईसीसी एक दिवसीय विश्व कप तक बढा दिया है ।

डोनाल्ड मार्च 2022 में बांग्लादेश के कोच बने थे और उनका करार पिछले साल आस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप तक ही था ।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बाद में भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला तक अनुबंध बढाया । बीसीबी के क्रिकेट संचालन प्रमुख जलाल युनूस ने ‘क्रिकबज’ को बताया ,‘‘ डोनाल्ड का करार विश्व कप तक बढा दिया गया है ।’’

रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड 22 फरवरी को ढाका पहुंचेंगे । इसके बाद बांग्लादेश टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 खेलने हैं ।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles