
मुंबई : पिछले कुछ वर्षों से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के तहत मथाड़ी कर्मियों के कई सवाल लंबित हैं। इसे हल करने और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए मथाड़ी कार्यकर्ताओं ने 1 जनवरी को सांकेतिक बंद रखा था। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मथाड़ी संगठन के पदाधिकारियों को मंत्रालय में बुलाया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन मथाड़ी मजदूर नेता नरेंद्र पाटिल ने दिया। मथाड़ी की समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, उद्योग मंत्री के साथ ही संबंधित विभाग के प्रधान सचिव, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, श्रम आयुक्त, मथाडी बोर्ड के पदाधिकारी, संघ के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक मुख्यमंत्री कक्ष में हुई। सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे ने मथाड़ी मजदूर नेता व अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक पिछड़ा विकास निगम अध्यक्ष (मंत्रिस्तरीय रैंक) के विधायक नरेंद्र अन्नासाहेब पाटिल के नेतृत्व में मथाड़ी श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल को सभी मुद्दों को हल करने का दृढ़ आश्वासन दिया।
अब मजदूरों का काम सुचारू रूप से चलता रहेगा
इस बीच मथाड़ी नेता नरेंद्र अन्नासाहेब पाटिल ने बताया कि मथाड़ी द्वारा किया गया एक दिवसीय सांकेतिक धरना सफल रहा है और अब मजदूरों का काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। मुख्यमंत्री से मिलने गये प्रतिनिधिमंडल में संघ के पदाधिकारी, व्यापार संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।


