spot_img

ULHASNAGAR : उल्हासनगर में भाजपा शिवसेना शिंदे गट की आगामी चुनाव को लेकर राजनीति शुरू

आनंद शुक्ला

उल्हासनगर : उल्हासनगर में भाजपा शिवसेना शिंदे गट का राजनीतिक खेल शुरू हो गया है और आगामी मनपा चुनाव में सत्ता में कैसे वापस आये इस पर रणनीति बनाना शुरू हो गया है । दोनो पार्टियों ने उल्हासनगर के विकास के लिए लक्ष्य बनाया है कि उल्हासनगर का विकास कैसे किया जाए और इसको लेकर लोनावाला में एक बैठक का आयोजन किया । इस बैठक में दोनों पार्टियों के ज्यादा लोग शामिल थे।

उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार आयलानी लोणावला के कुमार रिसॉर्ट मे एक बैठक रखी गई। इसमें
भारतीय जनता पार्टी व बाळासाहेबांची शिव सेना के सभी पूर्व नगरसेवक ,पदाधिकारी इस विशेष बैठक शामिल थे। इसमें उल्हासनगर के विकास के विषय पर हुई।

इस बैठक आगामी दिनो मे शहर विकास ,शहर को किस प्रकार सुंदर बनाया जाये व इस शहर 500 करोड की निधी लाकर उल्हासनगर शहर का विकास किया जायेगा इस पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस,सार्वजनिक बांधकाम मंत्री श्री रवींद्र चव्हाण व खासदार श्री श्रीकांत एकनाथ शिंदे द्वारा भी निधी उपलब्ध कर उल्हासनगर शहर का विकास किया जायेगा।
इस बैठक मे उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, भाजपा जिल्हा अध्यक्ष जमनू पुरुस्वानी,पूर्व स्थायी समिती सभापती राजेश वधारिया, पूर्व वरिष्ठ भाजपा नगरसेवक महेश सुखरामनी,बाला साहेब शिवसेना पार्टी उल्हासनगर शहर प्रमुख राजेंद्रसिंग भुल्लर (महाराज),शहर प्रमुख रमेश चव्हाण, अरुण आशान, नाना बागुल,मनोहर खेमचंदानी सहित भारतीय जनता पार्टी व बाळासाहेबांची शिवसेना के पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारी उपस्थित थे।

सूत्रों का कहना है कि यह बैठक आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए रखी गई ताकि दोनो पार्टियों के नगरसेवक ज्यादा से ज्यादा चुनकर आये और उल्हासनगर में अपनी सत्ता बना सके और इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles