spot_img

THANE : सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने का अभियान

ठाणे : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में 9 और 10 फरवरी, 2023 को दो दिन सुकन्या समृद्धि खाता खोलने का अभियान चलाया जाएगा। उपरोक्त दो दिनों में ठाणे डाक मंडल के माध्यम से सुकन्या खाता खोलने का विशेष कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसके लिए माता-पिता से अनुरोध है कि वे 9 और 10 फरवरी के दो दिन नजदीकी डाकघर में जाएं और अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाएं। सुकन्या समृद्धि योजना दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए भारत सरकार द्वारा लागू की गई एक बचत योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ अभियान के एक भाग के रूप में शुरू की गई है। यह खाता केवल 250 रुपए का भुगतान करके डाकघर में खोला जा सकता है और खाते की परिपक्वता खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष है। खाताधारक हर साल न्यूनतम 250 रूपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। 18 साल की उम्र में उसकी शिक्षा के लिए जमा राशि का आधा हिस्सा निकाला जा सकता है। इस स्कीम की मौजूदा ब्याज दर फिलहाल 7.6 फीसदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles