spot_img

Ballia: उप्र: बलिया में छात्रा से अश्लील बातें करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बलिया: (Ballia) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia district of Uttar Pradesh) के गड़वार थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का 12वीं कक्षा की छात्रा से कथित तौर पर अश्लील बातें करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के ‘राम ध्यान इंटर कॉलेज’ के प्रधानाचार्य राम नारायण यादव का एक कथित ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसमें प्रधानाचार्य को विद्यालय की 12वीं कक्षा की एक छात्रा से अश्लील बातें करते सुना जा सकता है। वह छात्रा को धमकाते सुनाई दे हैं, ‘‘मेरी बात मान जाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा।’’

थाना प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 17 वर्षीय छात्रा की तहरीर पर रविवार को प्रधानाचार्य के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354, 294, 504 व 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच के लिए प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Mumbai : राशा थडानी और वीर हिरानी का बड़ा डेब्यू ‘लगन लागी रे’ में दिखेगा नया रोमांस

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड में एक और स्टार किड डेब्यू की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles