spot_img

THANE : सेना के शहीद जांबाज राहुल भगत को मरणोपरांत महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार

ठाणे : ठाणे में 29 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी को किया गया है। इसी सम्मेलन के दौरान भारतीय सेना के शहीद जांबाज़ राहुल आनंद भगत को मरणोपरांत महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जबकि इस कवि सम्मेलन में देश के जाने कवि आमंत्रित हैं। विदित हो कि गत फरवरी माह में जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना के जांबाज सिपाही राहुल आनंद भगत शहीद हुए थे। इस आशय की जानकारी कवि सम्मेलन के संयोजक एड बी एल शर्मा ने पत्रकार सम्मेलन में दी है। उन्होंने बताया कि हिन्दी भाषी एकता परिषद व राजस्थानी सेवा समिति की ओर से 28 जनवरी की शाम 7 बजे से ठाणे शहर के रामगणेश गडकरी रंगायतन में 29 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें पद्मश्री डा सुरेन्द्र शर्मा ( दिल्ली) ,जगदीश सोलंकी (कोटा) , सुदीप भोला (जबलपुर) ,मनोज मनोहर ( कटनी), हेमंत पांडेय (कानपुर) व साक्षी तिवारी (लखनऊ) आदि कविगण अपनी कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कवि सम्मेलन का सञ्चालन देवास से हास्यसम्राट शशिकांत यादव करेंगे।
तीन विभूतियों को पुरस्कार देकर किया जायेगा सम्मानित
एड शर्मा ने बताया की गत वर्षों की तरह वर्ष भी संस्था की ओर से विविध क्षेत्रों की तीन विभूतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। देश की रक्षा के सेना के शहीद सिपाही राहुल भगत की ओर से उनके परिजन महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार स्वीकार करेंगे। मशहूर लेखक देवमणि पांडेय को डा हरिवंशराय बच्चन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह मराठी कला व संस्कृति संवर्धन के लिए मराठी सिने अभिनेत्री तेजश्री प्रधान को छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
कवि सम्मेलन में विशेष अतिथि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फंसलकर , विधायक संजय केलकर , विधान परिषद सदस्य एड निरंजन डावखरे ,उद्योगपति अजिताभ बच्चन , महाराष्ट्र एंड गोवा बार असोसिएशन के अध्यक्ष एड गजानन चव्हाण , एड सुदीप पासबोला और ठाणे जिला वकील संगठना के अध्यक्ष एड प्रशांत कदम उपस्थित रहेंगे। कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ओमप्रकाश शर्मा ,प्रेम शुक्ल , डा सुशिल इन्दोरिया ,प्रदीप गोयंका , महेश बागडा ,महेश जोशी ,अशोक पारेख ,राजेन्द्र दाधीच ,आर के सिंह ,एड दरम्यान इंह बिस्ट , धनंजय सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles