spot_img

Chandigarh: पंजाब और हरियाणा में मनाया गया गणतंत्र दिवस

चंडीगढ़:(Chandigarh) पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया (Republic Day was celebrated in Punjab and Haryana)और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लोगों को बधाई दी। दोनों राज्यों के जिला मुख्यालयों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने जालंधर में एक राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में झंडा फहराया।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुरुक्षेत्र के थानेसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर के जगाधरी में ध्वजारोहण किया। मान ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारा भारत दुनिया के बड़े लोकतंत्रों में से एक है…देश के 74वें गणतंत्र दिवस की आज सभी भारतीयों को बधाई।’’

खट्टर ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हमारा संविधान प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार देता है। आज जगाधरी में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की आन-बान और शान, राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही मां भारती की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण कर उनके बलिदान को सलाम किया।’’

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles