spot_img

BHADOHI : चार बदमाश जिला बदर, एक जिला बदर गिरफ्तार

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की नीयत से जनपद के चार गुंडों को जिला बदर किया गया है, जबकि एक जिला बदर को गिरफ्तार किया गया है। जिला बदर किए गए बदमाशों के ऊपर मारपीट, जानलेवा हमला, गो तस्करी, मिलावटी शराब बिक्री के दर्जनभर से अधिक केस दर्ज हैं।
जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी के द्वारा यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। इसमें ज्ञानपुर के हरिहरपुर, शुकुलपुर निवासी प्रकाश शुक्ल पुत्र सूर्य नारायण शुक्ल को जिला बदर किया गया है। प्रकाश शुक्ल के ऊपर चार मामले दर्ज हैं। इसी क्रम में सुरियावां क्षेत्र के सराय क्षत्रशाहपुर बनकट निवासी पेशेवर अपराधी अंकित दुबे पुत्र विनोद दुबे को छह महीने के लिए जिले के बाहर भेजा गया है। अंकित दुबे के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं।
भदोही थाना क्षेत्र के बरमोहनी निवासी प्रमोद सरोज पुत्र वंशराज सरोज के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, असलहा से लैश होकर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला व गोवध अधिनियम के दो केस दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने प्रमोद सरोज को भी जिला बदर किया है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर निवासी रमजान पुत्र स्व. निजामुद्दीन को जिला बदर किया गया है। रमजान के खिलाफ शराब तस्करी, मारपीट और जानलेवा धमकी देने का आरोप है।
दूसरी तरफ भदोही थाना क्षेत्र के बरमोहनी निवासी प्रमोद सरोज पुत्र बंसराज सरोज को गिरफ्तार किया गया है। प्रमोद सरोज के खिलाफ गुंडा एक्ट, जानलेवा हमला, गोवध अधिनियम के तीन केस दर्ज हैं। प्रमोद को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन वह छिप-छिपाकर घर में ही रह रहा था।
मुखबिर की सूचना के आधार पर बरमोहनी तिराहा से प्रमोद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धारा-3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान भेज दिया है। यह गिरफ्तारी मोढ़ चौकी प्रभारी कृष्ण बिहारी गिरि ने की है।

Shimla : तीन जिलों में बर्फबारी के आसार, जनजातीय इलाकों में माइनस पारा

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम भले ही इन दिनों साफ बना हुआ है, लेकिन तीन पर्वतीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles