spot_img

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में छाए बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ा

नयी दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी (national capital) में बुधवार को सुबह बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक, 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गणतंत्र दिवस यानी बृहस्पतिवार को भी बादए छाए रहने के आसार हैं। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को इस महीने का अभी तक सर्वाधिक न्यूनतम तापामन 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो चार साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान था। दिल्ली में आने वाले चार-पांच दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में सर्दी के मौसम में अभी तक बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ऐसा नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण हुआ। पिछले साल जनवरी में शहर में 82.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो 1901 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक थी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles