spot_img

THANE : ब्रिज से नीचे गिरा स्कूटर
दो युवकों की मौके पर ही मौत

ठाणे : ठाणे शहर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कूटर शहर के व्यस्त ब्रिज से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में स्कूटर पर सवार दो युवकों की जान चली गई। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि कैसल मिल नाका के पास ब्रिज पर आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे स्कूटर हादसे का शिकार हुई।

स्कूटर चालक ने खोया नियंत्रण
अधिकारी के अनुसार, 21 वर्षीय और 26 वर्षीय दोनों युवक स्कूटर से माजीवाड़ा की ओर से ठाणे जा रहे थे। इस बीच, ब्रिज पर स्कूटर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसकी वजह से स्कूटर ब्रिज की सुरक्षा दीवार से टकराई और सीधे ब्रिज से नीचे गिर गई। अधिकारी ने बताया कि स्कूटर सवार दोनों लोग ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ठाणे शहर के लोकमान्य नगर निवासी प्रतीक विनोद मोरे (21) और उल्हासनगर शहर निवासी राजेश बेचनप्रसाद गुप्ता (26) के रूप में हुई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

New Delhi : दो सप्ताह में चौथी बार बढ़ा सीएनजी का भाव

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर पेट्रोलियम उत्पादों (petroleum products) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को लगातार झेलना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles