spot_img

BADLAPUR : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में घर-घर जाएगी कांग्रेस

बदलापुर : भ्रष्टाचार, अन्याय व बढ़ती असमानता के खिलाफ में जन जागरूकता बढ़ाने के साथ ही भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे। यह बात कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व ठाणे जिला प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा है। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में रविवार को बदलापुर में राजेश शर्मा व ठाणे ग्रामीण जिलाध्यक्ष दयानंद चौरघे की मुख्य उपस्थिति में शुरू किया गया है। इस मौके पर बदलापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय जाधव, प्रदेश सचिव हरिश्चंद्र थोरात, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चोरघे, ठाणे जिला महिला अध्यक्ष संघजा मेश्राम, महिला शहर अध्यक्ष आस्था मांजरेकर, साधना ओवल, ज्योति पवार, शकुंतला राजगुरु, श्रीलता सलोनी, दादासाहेब पाटिल, विजयन नायर, सुरेश मोहिते, रंजन एडवनकर, हितेश थोरात, सुरेंद्र भालेराव, मनोज शुक्ला, विठ्ठल किणीकर, अकबर अहमद खान व शिवाजी वाघ आदि के आलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए राजेश शर्मा ने अभियान के तहत घर-घर जाकर नागरिकों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान का प्रयास करने तथा कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने की अपील की है। दयानंद चोरघे ने बताये कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत ठाणे जिले के बदलापुर से शुरू की गयी है और इस अभियान को जिले में हर जगह लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का एक हिस्सा है। संजय जाधव ने नागरिकों से आगामी नगर परिषद चुनाव में सत्ता परिवर्तन लाने की अपील की है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि महाविकास आघाड़ी को शहर में लाकर दिखाना है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles