spot_img

MUMBAI : हार्बर और ट्रांसहार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक

मुंबई : सेंट्रल रेलवे रविवार को अनुरक्षण कार्य करने के लिए ट्रांसहार्बर और हार्बर लाइन पर निम्नानुसार मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। इसके तहत
ठाणे-वाशी/नेरूल अप और डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान सुबह 10.35 बजे से शाम 4.07 बजे तक ठाणे से वाशी/नेरूल/पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन लाइन सेवाएं और सुबह 10.25 बजे से शाम 4.09 बजे तक वाशी/नेरूल/पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसके तहत सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को दिनांक 22.01.2023 को प्रात: 10.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक वाया मेन लाइन एवं वेस्टर्न रेलवे से होकर यात्रा करने की अनुमति है। मेन लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा।

New Delhi : अमेरिका फिर फोड़ सकता है ‘टैरिफ बम’, भारत समेत 60 देशों पर लग सकता है एक्स्ट्रा टैरिफ

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के साथ व्यापार करने वाले भारत, चीन, जापान और ब्रिटेन जैसे करीब 60 देशों को एक बार फिर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles